सिद्धू ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला

0
297

रुपनगर : बागी तेवर के साथ पंजाब कांग्रेस के लिए चुनौती बने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली की कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के समर्थन में धरना प्रदर्शन में शामिल होने रुपनगर पहुंचे सिद्धू ने कहा कि लोगों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया मगर वो संतरी बन गए। सिद्धू ने उन्हें ‘रबड़ का बबुआ’ कहा था।

बुधवार को कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के समर्थन में रुपनगर में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। वह सचिवालय के सामने धरना स्थल पर उस जगह नहीं गए जहां प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग अन्य नेताओं के साथ थे। सिद्धू कुछ देर सामान्य कार्यकर्ताओं के बीच रहे और फिर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और वहां से चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here