चंडीगढ़ पुलिस के एएसआइ के घर का चिराग बूझा, दो बहनों का इकलौता भाई नहर में डूबा

0
271

करनाल/चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के एएसआइ का बेटा नहर में डूब गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना सोमवार की की है। वह अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। हरियाणा के करनाल के गांव हथलाना में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया एक युवक डूब गया। करीब चार घंटे से गोताखोरों ने उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं लग पाया।

प्रिंस के पिता राजेश कुमार चंडीगढ़ पुलिस में एएसआइ हैं। गांव हथलाना का रहने वाला करीब 23 वर्षीय प्रिंस करनाल के एक निजी कालेज में बीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। हर रोज की तरह वह सोमवार को भी कालेज में आया था, जहां से छुट्टी के बाद वह घर के लिए निकला। इसी दौरान उसे गांव के ही रहने वाले दो दोस्त मिल गए और उनके साथ वह गांव जाणी नहर में नहाने के लिए चला गया। वह गहरे पानी में उतर गया और बाहर नहीं निकल सका। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। मंगलवार सुबह होते ही जिला प्रशासन व निजी गोताखोंरों की करीब 20 सदस्यीय टीम ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव गगसीना के पास पिचौलिया हेड पर नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग पाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here