30 काे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

0
567

श्री मुक्तसर साहिब : साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा। आंशिक सूर्यग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच कुछ इस तरह से आ जाता है कि सूर्य का कुछ हिस्सा पृथ्वी से नजर नहीं आता है। ये सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा। ये जानकारी पं. पूरन चंद्र जोशी ने गांधी नगर में सूर्य ग्रहण को लेकर दी। उन्होंने बताया कि चार राशियों के लिए ये ग्रहण बेहद फलदायी होगा। उन्होंने बताया कि साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है।

यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। ये सूर्यग्रहण भी आंशिक ही होगा। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि 12ः15 मिनट से शुरू होगा और 1 मई को सुबह 4ः07 मिनट तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here