चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा 2.14 करोड़ रुपये का सोना

0
404

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2.14 करोड़ का सोना पगड़ा गया है। यह गोल्ड दुबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड किए विमान में सवार दो लोगों से बरामद किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से आने वाले दो यात्रियों से मिले सोने को जब्त कर लिया है। सोना तस्करी के लिए दुबई से लाया जा रहा था। सीमा शुल्क आयुक्त वृंदाबा गोहिल ने बताया कि बरामद सोने की कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये है। इसका वजन 4.142 किलोग्राम है।

कस्टम विभाग के मुताबिक दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ए-56 में दोनों यात्री शाम साढ़े चार बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट से उतरने के बाद ये पैसेंजर स्कैनर से गुजरने लगे तो उनपर शक हुआ। दोनों की तलाशी ली गई तो एक पैसेंजर से 2.7 करोड़ के चार सोने के बिस्किट बरामद हुए। वहीं दूसरे यात्री से 142 ग्राम की 5 गोल्ड चेन मिली है। दोनों से यात्रियों से गोल्ड के बारे में डाक्यूमेंट्स मांगे गए लेकिन उनके पास किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं था।

तौलिए के अंदर छुपाकर रखा था सोना

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों ने एपीआइएस पर की गई प्रोफाइलिंग इंटेलिजेंस के आधार पर एक यात्री को रोका, तो उसके पास चार किलो वजन के एक-एक किलो की चार सोने की ईंटें बरामद हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्री ने सोने को सफेद रंग के तौलिए के अंदर छुपाया था। उसी विमान में एक अन्य यात्रियों की तलाशी ली गई तो अधिकारियों ने पांच सोने की चेन (142 ग्राम) बरामद हुई। इसे भी बैग में रखे कपड़ों में छुपा कर रखा गया था। इस पर अधिकारियों ने सोना को सीज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here