कुरुक्षेत्र : भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया। पंजाब ले जाते समय दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को थाने ले जाया गया। वहीं, अब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
इस मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि बग्गा के पंजाब नहीं दिल्ली पुलिस को सौपेंगे। हम किसी रुकवाट की तरह काम नहीं कर रहे। जहां किडनैपिंंग का मामला दर्ज हुआ है। उस थाने में बग्गा को भेजेंगे।
वहीं बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा भाजपा की महिला नेता और खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बबीता फौगाट ने भी बयान जारी किया है। ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास है। तानाशाह को सच से डर लगता है, तभी तानाशाह केजरीवाल उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा रहे हैं।
एएसपी ने बताया कि बग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पांच बार नोटिस दिया था। जांच को ज्वाइन करने के लिए नोटिस दिया था। छठीं बार उन्हें आकर गिरफ्तारी किया। दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एसएचओ को मैसेज छोड़कर कोर्ट में पेश करने के लिए जा रहे थे। हर कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई है।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। बग्गा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। एक अप्रैल को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।