सेंट सोल्जर ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय आर.सी. चोपड़ा कों श्रद्धासुमन अर्पित

    0
    131

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के संस्थापक स्वर्गीय आर सी चोपड़ा की 13वीं बरसी कुष्ट आश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर अनिल चोपड़ा (चेयरमैन सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स) और संगीता चोपड़ा (वाईस चेयरपर्सन) समेत परिवारक सदस्यों ने मिलकर स्वर्गीय आर.सी. चोपड़ा की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस मौके पर चोपड़ा परिवार द्वारा कुष्ट आश्रम के रोगियोँ के लिए लंगर लगाया गया उनका आशीर्वाद भी लिया गया। यह भी जि़करयोग हैं कि स्वर्गीय आर.सी. चोपड़ा की याद में हर महीने कुष्ट आश्रम के रोगियों के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से राशन, हर वर्ष 1 लाख की डोनेशन, अन्य मदद का सामान दिया जाता हैं और हर खास त्यौहार भी आश्रम में मनाया जाता हैं। अनिल चोपड़ा ने बताया के उनके पिताजी समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और इसी लिए हर वर्ष उनकी बरसी कुष्ट के रोगियों के साथ मनाई जाती हैं ओर यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here