श्री भगवान परशुराम चौंक निर्माण हेतु आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    0
    194

    होशियारपुर। श्री भगवान परशुराम चौंक निर्माण हेतु भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पंजाब प्रभारी आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक का आरम्भ श्री भगवान परशुराम जी की गायत्री से किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चीफ पैटर्न अजय ऐरी ने परशुराम सेना द्वारा पास कराए गए श्री भगवान परशुराम चौंक हेतु निर्माण सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी। ऐरी ने बताया कि श्री भगवान परशुराम चौंक निर्माण कार्य हेतु पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा जी द्वारा परशुराम सेना को दस लाख ग्रांट की घोषणा की। जिसमें पांच लाख का चैक श्री भगवान परशुराम सेना के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को भेंट किया। जिला प्रभारी योगेश चौबे ने बताया कि श्री भगवान परशुराम चौंक में जहां भगवान परशुराम जी के परशे लगाए जाएंगे वहीं साथ ही साथ लेजर लाईट सहित म्यूजिकल फाऊंटेन लगाने पर भी सहमति जताई गयी। मुख्यतौर पर उपस्थित चतुरभूषण जोशी जी ने श्री भगवान परशुराम जी सहित ब्राह्मणों के इतिहास को भी चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा और सेना के पदाधिकारियों सहित आशुतोष शर्मा को ब्राह्मणों का वट वृक्ष सम्बोधित कर बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा कि नौजवान युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर ब्राह्मणों के कार्य हेतु तत्पर रहना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि जल्द ही परशुराम चौंक निर्माण कार्य हेतु ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्देश्य जहां ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम चौंक सम्बन्धित जानकारी देना होगा वहीं ब्राह्मण समाज को एकत्रित कर भारी मात्रा में एकजुट कर एक ही मंच पर पर लाने का प्रयास किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि जल्द ही श्री भगवान परशुराम चौंक का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। इस अवसर पर योगेश चौबे, एडवोकेट सुनील पराशर, कृष्ण कुमार चौबे, अमृतलाल अग्निहोत्री, अजय शर्मा, विवेक शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजीव शर्मा, मंदीप शर्मा, पं. सचिन शास्त्री, प्रमोद शर्मा, छोटा अश्विनी, संदीप जोशी, स्वस्तिक चौबे, अभिषेक ऐरी, जी. पी. जोशी, हनी शर्मा, अर्जुन पंडित, वीर शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here