पोलिंग बूथों के लिए अलाट की गई ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी, राजनीतिक दलों ने प्रकट की संतुष्टी 

    0
    178
    होशियारपुर (रुपिंदर )  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती ईशा कालिया ने आज जनरल आब्जर्वर श्री जय प्रकाश शिवहरे व सभी राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ई.वी.एम व वी.वी.पी.ए.टी की दूसरी रैंडेमाइजेशन करवाई गई। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्रीमती अमृत सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
                   जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव आयोग के निर्देशों पर शेष ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी मशीनों को ई.एम.एस साफ्टेवटर के साथ सप्लीमेंट्री रैंडेमाइजेशन के बाद विधान सभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रु म में शिफ्ट कर दिया गया।  उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की ई.वी.एम मैनेजमेंट व्यवस्था के द्वारा मशीनों का वितरण बिल्कुल पारदर्शी तरीके से किया गया है। वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई इस सारी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतुष्टि प्रकट की।
                   श्रीमती ईशा कालिया ने बताया कि दूसरी रैंडेमाइजेशन के बाद ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी सभी पोलिंग बूथों के लिए अलाट कर दी गई और अन्य को ए.आर.ओ. स्तर पर रिजर्व रख दिया गया। इस दौरान आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी के साथ पोलिंग स्टेशनों की संख्या के अलावा रिजर्व में रखी गई बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी की सूचि भी सौंपी गई। जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपील करते हुए कहा कि 10 मई को ए.आर.ओ. स्तर पर ई.वी.एम व .वी.वी.पी.ए.टी मशीनों की तैयारी के समय भी उनकी ओर से प्रतिनिधि मौजूद हो ताकि मॉक पोल के दौरान वे सक्रिय रु प से भाग ले सकें। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार श्री करनैल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here