पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित किया गया प्रकृति वंदन कार्यक्रम

    0
    149

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : राजीव महाजन जी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जन, जानवर एवं वायु पर संकट आ गया हैं। इसका दोषी प्रकृति नहीं हम मानव स्वयं हैं। एक तरफ मानव 10 करोड़ पेड़ प्रतिवर्ष लगाते हैं परंतु स्वार्थी मानव द्वारा 20 करोड़ पेड़ प्रतिवर्ष काट लिए जाते हैं, परिणाम स्वरूप ही पर्यावरण असंतुलित हो गया हैं। हम सब मानव को अपने घर के आस-पास अपने ऑक्सीजन के लिए घरों की छतों पर कुछ पेड़ पौधे लगाना चाहिए और सरकारी जमीन पर पीपल, बरगद, गूलर, नीम, जामुन, आम, कटहल इत्यादी पौधे लगाना होगा।

    इतना ही नहीं पूर्वजों के पुण्यतिथि पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाना चाहिए और जन्मदिन पर आम, जामुन, कटहल, अमरूद ऐसे फलदार पेड़ लगाए। यही नहीं उपनयन संस्कार तिलक, विवाह के सालगिरह जैसे मांगलिक कार्य पर भी पेड़ पौधे लगाना चाहिए। सभी मानव को प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here