राजनीतिक दलों की सहमति से बदला गया विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर का एक पोलिंग बूथ, चार बूथों के नाम में किया परिवर्तन

    0
    153
    होशियारपुर (रुपिंदर ) लोक सभा चुनाव को लेकर पोलिंग बूथों के स्थान परिवर्तन व नाम बदलने को लेकर आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्रीमती अमृत सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति से विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर-45 के एक पोलिंग बूथ के स्थान में परिवर्तन किया गया जबकि चार पोलिंग बूथ के नाम में बदलाव किया गया।
    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्रीमती अमृत सिंह ने बताया कि गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र का पोलिंग बूथ 96- धर्मशाला सलेमपुर को 96- सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सलेमपुर(वेस्ट साइड) में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के चार अन्य पोलिंग बूथों के नाम में भी परिवर्तन किया गया है जबकि स्थान पहले वाला ही है। इन पोलिंग बूथों में 63- जी.एस.एस. स्कूल पोसी(ईस्ट साइड) का नया नाम 63- सरकारी सेकेंडरी स्कूल पोसी(ईस्ट साइड), 64- जी.एस.एस. स्कूल पोसी(वेस्ट साइड) का नया नाम 64- सरकारी सेकेंडरी स्कूल पोसी(वेस्ट साइड) , 95-जी.ई.एस. सलेमपुर का नया नाम बदलकर 95- जी.ई.एस. सलेमपुर(ईस्ट साइड), 134- जी.एस. स्कूल, झोनोवाला का नाम बदलकर 134-जी.ई.एस. झोनोवाला कर दिया गया है।
    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) ने 1950 हैल्प लाईन नंबर, सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन, सुविधा पोर्टल  के अलावा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रानिक मीडिया/ रेडियो में विज्ञापन देने के लिए एम.सी.एम.सी से सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार श्री करनैल सिंह के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here