होशियारपुर। समाज में जो परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हैं उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, यह विचार होम फार होमलेस संस्था के संस्थापक वरिंदर सिंह परहार ने गांव कोटला गौंसपुर में एक जरूरतमंद परिवार के घर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गांव की विधवा बीबी कुलवंत कौर, जिनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था, अपने दो बच्चों के साथ टीन वाले शेड में रहने को मजबूर थीं, जिन्होंने होम फार होमलैंस संस्था से संपर्क कियो जिसके बाद संगठन ने उनके घर का निर्माण शुरू किया और वर्तमान में यह बनकर तैयार होने तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब बरसात के मौसम में परिवार को कोई परेशानी नहीं होगी। वरिंदर परहार ने कहा कि ऐसे परिवारों की मदद करने से मानसिक शांति मिलती है और सभी को इस सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। इस समय बीबी कुलवंत कौर ने होम फॉर होमलेस संस्था का धन्यवाद किया।
कैप्शन- काम का निरीक्षण करने पहुंचे वरिंदर सिंह परहार व अन्य।