पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री के भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम

0
278

शाहकोट : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़  के भतीजे और को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार को-आप्रेटिव बैंक नूरमहल के मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ (54) पुत्र राम सिंह कोहाड़ निवासी गांव कोहाड़ खुर्द ने रात करीब 9 बजे अपने घर में ही घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डी.एस.पी गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख  इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की। डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। निर्मल सिंह कोहाड़ की आत्महत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here