टांडा तहसील बनने से इलाके के लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलत :  गिलजियां

0
453

टांडा उड़मुड़ : वन, वन्य जीव व श्रम मंत्री पंजाब संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि टांडा तहसील बनने से इलाका निवासियों को बहुत लाभ होगा और उन्हें अपने जरुरी कामकाज के लिए अब कहीं और जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब चरणजीत सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण कैबिनेट ने टांडा सब तहसील को तहसील के तौर पर अपग्रेड की मंजूरी दी है। पंजाब सरकार की ओर से नए वर्ष पर उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र को दिए गए तोहफे के कारण पूरे इलाका निवासी उत्साहित है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नई अपग्रेड की गई टांडा तहसील में पांच कानूनगो सर्कल, 47 पटवार सर्कल व 133 गांव होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए टांडा में पहले ही डी.एस.पी तैनात है और अब सब डिवीजन बनने से यहां एस.डी.एम. और तहसीलदार यहां सेवाए देंगे | वही   आने वाले समय में तहसील बनने से लोगों को और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि हल्के के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी गई है और हर बुनियादी जरुरत के अलावा सभी सुविधाएं हल्के के लोगों को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हल्के का सर्वांगीण विकास करवाना है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अवतार सिंह खोखर, नगर परिषद अध्यक्ष गुरसेवक मार्शल, पूर्व अध्यक्ष हरि कृष्ण सैनी, पार्षद दलजीत सिंह, राजेश लाडी, राकेश बिट्टू, अनिल कुमार, विनोद खोसला, कृष्ण बिट्टू, आशु वैद, सुरिंदर जीत सिंह बिल्लू, दविंदर बिल्लू, बलदेव राज, पंकज सचदेवा. बाबू रूप लाल आदि उपस्थित थे | फोटो फाइलः   कैप्शनः कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां  को तहसील   की मंजूरी के लिए सम्मानित करते परिषद अध्यक्ष मार्शल व अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here