इंग्लैंड में दुर्गा मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

0
243

नेशनल : इंग्लैंड में दुर्गा मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय के 200 से अधिक लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच अगस्त के आखिर में हुए एशिया कप के बाद इंग्लैंड में तनाव पूर्मण माहौल बना हुआ है।  इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में मैच के बाद कथित रूप से हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच झड़पें हुई थीं। वहीं अब एक बार फिर से हिंदु मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोगों की भारी भीड़ को स्पॉन लेन स्थित दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लोगों ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगाए।  स्थानीय प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों को मंदिर की दीवारों पर चढ़ते हुए भी देखा गया।  हालांकि, पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here