टकसाली कांग्रेसी सेठी परिवार भाजपा में शामिल

0
362

होशियारपुर : होशियारपुर के  वार्ड नंबर 1, मोहल्ला कोटला गोंसपुर में कांग्रेस को उस समय भरी झटका लगा जब पुराने टकसाली कांग्रेसी परिवार के मुखिया अशोक सेठी और उनके बेटे कांग्रेस के पूर्व यूथ अध्यक्ष  अमन सेठी आपने सैंकड़ों  साथिओं समेत कांग्रेस  को  छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा गठबंधन के संयुक्त उमीदवार श्री तीक्ष्ण सूद व भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने उनका भाजपा परिवार  शामिल होने पर सरोपा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर सेठी परिवार और समूह वार्डवासिओं ने बताया की कांग्रेस विधायक सूंदर शाम अरोड़ा ने पिछले 5 साल में होशियारपुर में विकास नहीं विनाश करवाया गया हैं और  वार्ड वासिओं को लगातार 5 साल से सड़के बनबाने का लॉलीपॉप दे रखा इस करके समूह मोहल्ला निवासिओं ने कॉग्रेस की गलत नीतिओं से दुखी हो कर आज भाजपा का दमन थाम लिया।
जन   समूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि  कांग्रेस पतन की और जा रही हैं और कांग्रेस के नामी नेता जिन्हे वास्तविकता में आपने पंजाब और समाज  की फ़िक्र हैं और जो राष्ट्रवादी सोच रखते हैं ऐसे लोग भाजपा  परिवार से जुड़ कर पंजाब की सेवा करने के लिए अग्रसर हो रहें हैं। उन्होंने सेठी परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि श्री अशोक सेठी का इस पूरे क्षेत्र में काफी वर्चस्व हैं।  वो हमेशा लोगों के सुख -दुःख  में काम आते हैं तो उनके आने से भारतीय जनता पार्टी को बल मिलेगा। उन्होंने  ने भाजपा में शामिल हुए सभी का स्वागत किया और वार्ड वासियों को विश्वास दिलवाया कि पंजाब में डब्बल इंजन वाली सरकार बनते ही होशियारपुर में विकास की अंधी आ जाएगी और पंजाब में बहुत जल्द ही भ्रष्टाचार मुक्त व नशा मुक्त पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस मौके पर श्री निपुण शर्मा ने पूर्व यूथ अध्यक्ष अमन सेठी और उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा आज के युवाओं की पहली पसंद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं।  इस  मौके पर आशु गोयल, सुमित्रा देवी, सुरजीत कौर, रेखा पठानिया, नीलम सेठी, अवतार सिंह, अशोक शर्मा, अवतार सिंह धामी, गोरा, राजिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मणि मनीष शर्मा, प्रिंस धीर, तलविंदर, समीर, संदीप, सचिन बस्सी, और मोहित, प्रणव सेठी, इलावा विजय पठानिया, सुरेश भाटिया बिट्टू, सतीश बावा, कमल वर्मा, नीरज गैंद, विपुल वालिया आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here