सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी, सास व ससुर की गोलियां मार की हत्या

0
404

जालंधर: नागरा के शिव नगर में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने घर में अपनी पत्नी, सास व ससुर की गोलियां मार हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित सिक्योरिटी गार्ड मौके पर ही खड़ा रहा। पुलिस को फोन भी उसने किया। उसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। मृतकों में सुनील की पत्नी शिल्पी, शिल्पा के पिता अशोक और मां कृष्णा शामिल हैं। सूचना मिलते ही एडीसीपी सुहेल कासिम मीर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शिव नगर की गली नंबर पांच में रहने वाले सुनील कुमार की शादी तीन साल पहले शिल्पी से हुई थी। उसका दो साल का बच्चा भी है। इससे पहले सुनील ने दो शादियां की थी और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थी। शिल्पी के साथ उसने तीसरी शादी की थी। लोगों ने बताया कि सुनील और शिल्पी में रोजाना झगड़ा होता था और सुनील कई-कई दिन घर भी नहीं आता था।

सोमवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सारा मोहल्ला मौके पर इकट्ठा हो गया था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद शिल्पी ने अपने पिता अशोक कुमार व माता कृष्णा को बुला लिया था। शाम को भी सुनील और बाकी परिवार के बीच खूब झगड़ा हुआ जिसके बाद सुनील मौके से चला गया। रात को 10 बजे फिर आया और रिवाल्वर से शिल्पी, अशोक व कृष्णा को गोलियां मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां मारने के बाद सुनील अपने हथियार के साथ वहीं खड़ा रहा। उसने खुद ही पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी व सास-ससुर की गोलियां मारकर हत्या कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here