रिटार्यड फौजी और उसकी पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल, फैला दहशत का माहौल

0
175

हरीके पतनः कसबा हरीके में गत देर रात लुटेरों द्वारा पूर्व फौजी और उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हत्या की यह वारदात रात करीब 1 से 2 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पूर्व फौजी सुखदेव सिंह पुत्र भजन सिंह मैंबर पंचायत हरीके और राजबीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात लुटेरे घर में पड़ी राइफल, घड़ी, 4 सोने की मुंदरी भी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. पट्टी सतनाम सिंह पर थाना हरीके पतन के एस.एच.ओ. हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की लाशों को कब्जे में लेने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here