अजनाला के गांव में दूर के रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी पिटाई की

0
357

अजनाला (अमृतसर) : महानगर के थाना अजनाला के गांव में दूर के रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी पिटाई कर डाली। साथियों की मदद से वह रात में महिला को चारपाई सहित उठाकर पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने की कोशिश करने पर उसने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और फिर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिपाही नाम के युवक ने उसे घर से नींद की हालत में उठाया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। सब-इंस्पेक्टर हरविंदर कौर ने बताया कि महिला की शिकायत पर चमियारी गांव निवासी सिपाही, राणा, बिल्लू, सक्की खल गांव निवासी मुन्नी और दीनू के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और सारा परिवार एक ही घर में रहता है। उसका दूर का रिश्तेदार सिपाही उस पर बुरी नजर रखता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर में सो रही थी। आधी रात को सिपाही अपने साथियों के साथ उसके घर में पहुंचा और उसे चारपाई सहित घर से उठाकर खेत में ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने खेत में उसके साथ दुषकर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई की और वहां से भाग निकले। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और सारा मामला परिवार वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here