जानिये जब एक सीरियल किलर का बयान सुनकर अदालत भी रह गई थी दंग -पढ़िए पूरी कहानी

0
597
crime scene do not cross

होशियारपुर। दुनिया में कई ऐसे सीरियल किलर हुए जिन्होंने बेरहमी से वारदातों को अंजाम दिया। मैक्सिको में रहने वाला एंड्रेस मेंडोजा (Andrés Mendoza) ऐसा सीरियल किलर था, जो सालों-साल हत्याओं को अंजाम देता रहा और किसी को पता ही नहीं चला। मेंडोजा जब साल 2021 में पकड़ा गया तो उसने भरी अदालत में कहा कि महिला सुंदर थी इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।

मैक्सिको में कसाई का काम करने वाला 72 वर्षीय एंड्रेस मेंडोजा जब एक पुलिस अधिकारी की पत्नी की हत्या में पकड़ा गया तो उसने कई बड़े खुलासे किये। हालांकि, मेंडोजा ने अदालत में केवल 5 हत्याओं की बात कबूली। साथ ही सुनवाई के दौरान बताया कि पुलिसकर्मी की पत्नी सुंदर थी, इसलिए मैंने उसे मारने के बाद चेहरे की खाल भी उधेड़ दी थी।

दरअसल, अतीज़ापन डी ज़ारापोज़ा (Atizapan de Zaragoza) में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ब्रूनो पोर्तिलो की 34 वर्षीय पत्नी रेयना गोंजालेज की घर से लापता हो गई थी। इसके बाद जब मेंडोजा के घर की तलाशी की गई थी तो पुलिसकर्मी की पत्नी रेयना गोंजालेज की लाश को बरामद किया गया था। बाद में घर की खुदाई में भी 9 और महिलाओं के अवशेष, शव व गहने बरामद किये गए थे।

अदालत में सुनवाई के दौरान, एंड्रेस मेंडोजा ने कहा कि उसने साल 2001 से 2021 के बीच कई लोगों की हत्या की थी। मेंडोजा ने बताया था कि, मुझे पुलिसकर्मी की पत्नी रेयना (Reyna Gonzalez) की हत्या का कोई पछतावा नहीं है; जो मैंने कर दिया ..सो कर दिया। वहीं, पुलिस ने घर में मिले सबूतों और उसके कबूलनामें के मुताबिक माना था कि उसने 20 सालों में करीब 30 लोगों की हत्या की थी।

स्थानीय पुलिस प्रशासन को मेंडोजा के घर से सबूत जुटाने व तमाम अवशेषों को इकट्ठा करने में एक महीने से ज्यादा का समय लग गया था। मेंडोजा ने अपने घर में एक बेसमेंट (Basement) भी बना रखा था, जहां से पुलिस ने कई सारे शवों के क्षत-विक्षत अंग भी मिले थे। साथ ही उसके घर से एक नोटबुक बरामद की गई थी, जिसमें कई सारी महिलाओं व पुरुषों के नाम लिखे थे।

अदालत ने उसे मनोरोगी बताते हुए हुए कहा कि मेंडोजा के अंदर इंसानों के प्रति किसी भी तरह की संवेदना नहीं बची है। वहीं, रेयना गोंजालेज के पुलिसकर्मी पति ब्रूनो पोर्तिलो (Bruno Portilo) ने गवाही देते हुए बताया था कि उन्होंने 14 मई को आखिरी बार पत्नी को जिंदा देखा था। पोर्तिलो के मुताबिक, दोनों कपल शाम को बाहर जाने वाले थे लेकिन जब उनकी पत्नी नहीं मिली तो वह मेंडोजा के घर पहुंचे थे।

घर के बाहर पुलिस मौजूद होने के कारण मेंडोजा ने घर का दरवाजा नहीं खोला, ऐसे में जब पोर्तिलो काफी मशक्कत के बाद घर में दाखिल हुए तो उन्हें घर में पत्नी का शव पड़ा मिला था। इसके अलावा मेंडोजा के पड़ोसियों का मानना था कि वह हमेशा नशे में रहता था और युवतियों को घूरता रहता था, हालांकि कुछ उसे शांत स्वभाव का भी बताते थे लेकिन हकीकत सामने आने पर सभी हैरान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here