खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह करेंगे , 8,500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0
251

पंचकूला: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई हैं। आज शनिवार शाम आठ बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा छात्र रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। हर कोई इन खेलों के शानदार आगाज का इंतजार कर रहा है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस सारे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। लोग घर बैठे सभी टूर्नामेंट देख सकेंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण में देशभर के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। खिलाड़ी कुल 1866 पदकों जिनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं के लिए अपने जौहर दिखाएंगे। 25 अलग-अलग खेलों को पांच स्थानों पर आयोजित किए जाएगा।
यह खेल आयोजन पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। हालांकि ताऊ देवी लाल खेल परिसर पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल होगा। आयोजन स्थल में लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है। शनिवार को योगासन, थांग-ता और गतका के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। यह दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबाल, बैडमिंटन, रेसलिंग और हाकी के मुकाबले कराए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here