गैंगस्टर भगवानपुरिया व अमित डागर को सताह रहा एनकाउंटर का डर, हाई कोर्ट में की याचिका दायर

0
309

चंडीगढ़: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर बुलेट प्रूफ जैकेट व वाहन की मांग की है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर भगवानपुरिया ने अपने एनकाउंटर की आशंका जताई है।
भगवानपुरिया की मां द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि अगर जेल से बाहर ले जाएं तो बुलेट प्रूफ जैकेट और बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाए। मां ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया कि वह दुश्मन गैंगस्टर ग्रुप के साथ मिलकर भगवानपुरिया का एनकाउंटर करवा सकती है।
भगवानपुरिया की मां ने जेल में टार्चर करने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा थूक चाटने के लिए भी भगवानपुरिया को मजबूर किया गया। यही नहीं, शरीर पर पेशाब किया गया, प्राइवेट पार्ट्स पर वार किया गया। टांगों को रस्सी से बांध कर पीटा गया। कान के पीछे करंट लगाया गया। भगवानपुरिया की मां की याचिका पर सोमवार या उसके बाद सुनवाई होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here