नासमझ मुख्यमंत्री चन्नी शाखा में जाए और संघ को समझे-निपुण शर्मा

0
857

होशियारपुर/ पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आरएसएस को लेकर दिए विवादित बयान पर मुख्यमंत्री चन्नी को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है।

  • विधानसभा में आरएसएस पर दिए विवादित बयान पर भाजपा नेताओं ने आड़े हाथों लिया।

जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला प्रभारी विनोद शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष डॉ बिन्दुसार शुक्ला,जिला आईटी इंचार्ज विपुल वालिया ने जारी संयुक्त प्रेस नोट में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के चक्कर में एक ऐसे राष्ट्रभक्त स्वयंसेवी संगठन के खिलाफ मनघडंत  बयान विधानसभा में दिए है,उसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को उनके जन्म से पूर्व उन्ही की पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू,महात्मा गांधी,डॉ भीम राव अम्बेडकर जी जैसे महान लोगों ने सार्वजनिक रूप से देशहित में किए कामों के लिए सराहना की थी।इतना ही नही प जवाहर लाल  नेहरू ने आरएसएस के स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में लाल किले पर होने वाली परेड में शामिल होने का न्यौता देकर संघ के प्रति उनके दिल में जो सम्मान था उसका प्रगटावा किया था।
लेकिन आज मुख्यमंत्री ने चन्नी गांधी परिवार को सिर्फ खुश करने के चक्कर में अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है।
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी को कहा है कि अगर संघ को समझना है तो,वह संघ की शाखा में जाकर वहां पर देशहित में हो रहे व्यक्ति निर्माण के कार्य को देखना चाहिए।उन्हें यह नही भूलना नही चाहिए कि वह विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के बारे में बोल रहे है।अपनी आधी अधूरी जानकारी से पंजाब के मुख्यमंत्री आज अपने इस बयान से उपहास का पात्र बनते हुए नज़र आ रहे है।उन्हें शायद भूल गया है कि देश के राष्ट्रपति,उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई मुख्यमंत्री और राज्यपाल आदि इसी संगठन से संस्कारित होकर राष्ट्रहित में काम कर रहे है।जिससे भारत को आज विश्व पटल पर सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here