क्रिकेटर हरभजन सिंह भाजपा के टिकट पर अमृतसर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

    0
    188

    चंडीगढ़ (जनगाथा टाइम्स )  भाजपा क्रिकेटर हरभजन सिंह को अमृतसर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं. इस बारे में हरभजन सिंह ने कहा कि भाजपा के कुछ लोग उनके संपर्क में हैं।

    अमरिंदर सिंह से हार गए थें अरुण जेटली

    अमृतसर लोकसभा सीट से क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा के टिकट पर तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। सिद्धू अब अपना पाला बदलकर कांग्रेस में चले गए हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा कद्दावर नेता अरुण जेटली को चुनाव लड़वाई थी, जो कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह से हार गए थें।

    नये और पॉपुलर चेहरे पर विचार कर रही भाजपा

    इसी को देखते हुए भाजपा अब किसी नये और पॉपुलर चेहरे को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इधर, हरभजन सिंह का कहना है कि राजनीति में आने के लिए यह समय ठीक है या नहीं, पता नहीं। लेकिन, चुनाव में अब बहुत कम समय रह गया है। भाजपा के कुछ लोगों ने बात की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here