चब्बेवाल, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)
सेंट सोल्जर इंस्टिट्युट आफ फारमेसी एंड पालीटेक्निक चब्बेवाल की ओर कोरोना महामारी के दौरान दूसरों की मदद के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस का विषय था ‘एक अच्छे सहायक का मनो-सामाजिक कौशल। प्रिंसिपल इंजीनियर जतिन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मानव संसाधन विकास मंत्रायल के अंतर्गत काम कर रहे संगठन एम.जी.एन.सी.आर.इ. की ओर से मैडम कृतिका पुनिया उपस्थित हुए, जिनका स्वागत एम.डी. प्रो. मनहर अरोड़ा की ओर से किया गया।
कार्यशाला के दौरान मैडम पुनिया ने बताया कि कैसे हम मिशन फतेह तहत कोरोना को मात देने के लिए ‘अच्छे सहायक’ बन सकते। पूरी कार्यशाला अपने क्षेत्र में प्रभावित कोविड-19 के पीड़तों लिए सहायता प्रदान करने में सक्षम बनने पर केंद्रित रही हैं। इस दौरान छात्रों को महामारी की स्थिति में संकटग्रस्त लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके इलावा दूसरों की मदद करने के लिए अपने आसपास एक टीम कैसे बनाएं, दूसरों की भावनाओं को महसूस करें और समझें तथा सकारात्मक दृष्टिकोण पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान छात्रों को मदद करते समय मरीजों को जज न करने, झूठा आश्वासन ना देने ओर अव्यवहारिक सलाह ना देने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में एम.डी. अरोड़ा की ओर से छात्रों को बहुमूल्य जानकारी देने के लिए मैडम कृतिका पुनिया का आभार व्यक्त किया गया।