हर चुनौती के बाद बढ़ा हैं भाजपा का आकार: नीति तलवाड़

    0
    142

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    भारतीय जनता पार्टी ने 41 साल में विश्व की सब से बड़ी पार्टी होने का सम्मान हासिल किया हैं, जिस के पीछे पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत दिखाई देती हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए ध्वज वितरण करने के अवसर पर कहे।

    नीति तलवाड़ ने कहा कि राष्ट्र सेवा, जन उत्थान, व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश की विचारधारा के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बहुत सी मुश्किलें देखी हैं, पर इतिहास गवाह हैं कि हर चुनौती के बाद भाजपा का आकार हमेशा बढ़ा हैं। उन्होने कहा कि पंजाब में उत्पन्न हुए माहौल में अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां पंजाब का माहौल खराब करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, पर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता संयम के साथ देश की एकता एवं अखंडता पर पहरा दे रहा हैं।नीति तलवाड़ ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं की शहादत से कीचड़ में खिला यह कमल राजनीतिक विरोधियों को पछाड़ कर पंजाब की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर नीति तलवाड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ध्वज वितरण कर भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर ऊषा किरण सूद, रजनी तलवाड़, प्रिया सैनी, बिंदर पाल, प्रवीण सैनी, कृष्णा कुमारी, पंडित अरूण शर्मा भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here