सेंट सोल्जर छात्रों ने जानी मीडिया की जिम्मेदारियां और चुनौतियां :

    0
    134

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : सेंट सोल्जर ग्रप आफ इंस्टीच्यूशनज के मीडिया विभाग द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गई, जिसमें विपिन खरवंदा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उनका स्वागत एम.डी. प्रो. मनहर अरोड़ा ओर प्रिंसिपल डॉ.आर. के. पुष्करणा द्वारा किया गया। अध्यापिका जसप्रीत कौर ने सभी को विषय की जानकारी देते हुए खरवंदा के बारे में बताया कि वह 28 साल से मीडिया के सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभागों में काम करते आ रहे हैं।

    खरवंदा ने छात्रों के साथ अपने अनुभव बँटते हुए बताया कि मीडिया पर लोगों को सही और पूर्ण जानकारी देने की जिम्मेदारी होती हैं। कई बार सच को सामने लाने के लिए कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने मीडिया में अवसरों पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में मीडिया का दायरा बहुत विशाल हो चूका हैं इसमें अखबारें, टी.वी, रेडियो, इंटरनेट, पी.आर, एजेंसीज आदि शामिल हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया एथिक्स के बारे में जानकारी दी और कोविड-19 की मुश्किल घडी में मीडिया द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। इसके अतिरिक्त प्रश्न उत्तर राउंड करवाया गया। अंत में अध्यापिका जसप्रीत कौर ने खरवंदा को वोट ऑफ़ थैंक्स किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने मीडिया विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार वेबिनार/सेमिनार्स को समय की जरूरत बताया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here