सेंट सोल्जर के छात्र का इसरो में हुआ चयन

    0
    172

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    शिक्षा, स्पोट्र्स, प्लेसमेंट हर क्षेत्र में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्र हमेशा अग्रणी रहे हैं। इस बात का परिणाम हैं सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट का बी.सी.ऐ का छात्र अभिमन्यु कुमार। अभिमन्यु ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) द्वारा आयोजित हिंदी टाइपिस्ट की परीक्षा में टॉप 17वां स्थान प्राप्त किया हैं।प्रिंसिपल डॉ.आर.के पुष्करणा ने अभिमन्यु को सम्मानित करते हुए बताया कि इस परीक्षा में देश के हज़ारों छात्रों ने भाग लिया था। अध्यापक जसप्रीत कौर ने बताया कि अभिमन्यु मध्यम वर्गीय परिवार से हैं लेकिन पढाई और कुछ कर दिखाने की लग्न और चाहत उसमें हमेशा से रही हैं। अभिमन्यु ने कॉलेज मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और बताया कि इस परीक्षा के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी और जब भी टाइम मिलता टाइपिंग की प्रैक्टिस करता था। छात्र ने बताया कि अब ट्रेनिंग के लिए उसे केरल बुलाया गया हैं और गवर्नमेंट लेवल 4 ग्रेड की सैलरी दी जाएगी।

    चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र और उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत हमेशा साथ देती हैं इस बात को अभिमन्यु ने साबित कर दिखाया हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here