सफल तथा सुखमयी जीवन जीने के लिए धार्मिक ग्रंथ व पुस्तकें करती हैं हमारा मार्गदर्शन : खन्ना

    0
    122

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने वृंदावन कुटिया गोविंद गड्डधाम गड्डशाला बीनेवाल गशंकर मे नवनिर्मित धार्मिक लाईब्रेरी को भेंट की। यह पुस्तकें डा.वाधवा सैला ने समाज सेवी कालरा की याद में स्वामी कृष्ण नंद जी महाराज को खन्ना की उपस्थिती में सौपी। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ व पुस्तकें सफल व सुखमयी जीवन जीने हमारा मार्गदर्शन करती हैं। खन्ना ने कहा कि रामायण इंसान को रिश्तों की अहमियत तथा मर्यादा में रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना सिखाती हैं। रामायण से हमें शिक्षा मिलती हैं कि एक पिता, पती, भाई तथा एक राजा के क्या कर्तव्य होते हैं। गीता मनुष्य को मर्यादा में रहते हुए अपना कर्म करने तथा मेहनत व प्रतिभा के बलबूते पर विजय हासिल करने की शिक्षा देती हैं। इसी प्रकार सभी धार्मिक ग्रंथ व पुस्तके हमें जीवन में कोई न कोई शिक्षा देकर एक समरस्त, सय तथा सफल जीवन जीना सिखाते हैं। आज की पीढ़ी जहां अध्यात्मिकता से दूर होती जा रही है ऐसे में हमारे धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं का अनुसरण करना अति आवश्यक हैं।खन्ना ने बताया कि गोविंद गड्डधाम गड्डशाला में पहली धार्मिक लाईब्रेरी का निर्माण हुआ हैं जो कि पूरी तरह देवी देवताओं की कथाओं तथा वेद पुराणों के ञ्जरूाान का स्रोत बनेगी। खन्ना ने इस मौके पर लाईब्रेरी में धार्मिक पुस्तकें दान करने के लिए डा. वाधवा सैला का धन्यवाद किया।

    इस मौके पर जवाहर खुराना, एडवोकेट नीलम, प्रदीप रंगीला, राकेश राणा, रजनीश जोशी, सोनू बीनेवाल आदि सहित कई धार्मिक तथा सामाजिक लोग उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here