‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर सरकारी स्कूल चौहाल में वेबीनार का आयोजन

    0
    144

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के मौके पर एन.एस.एस.के प्रोग्राम अधिकारी अशोक कालिया द्वारा प्रिसिपल वैशाली चड्ढा के मार्गदर्शन मे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के विद्यार्थियों के साथ एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद लेक्चरर पूनम विरदी, लेक्चरर लवजिंदर सिह, अकुर शर्मा तथा अवतार सिह मुय वक्ता के तौर पर शामिल हुए। वेबीनार को संबोधित करते हुए अशोक कालिया ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते हमारे ग्लेशियर लगातार पिघल रहे हैं। जिनके चलते पिछले दिनों हमें दो तूफानोका सामना करना पड। उन्होंने कहा कि धरती का वातावरण पेड़ की कटाई से पूरी तरह से बदल गया हैं। पहले जो आसमान में पक्षी दिखाई देते थे वह आज कहीं-कहीं ही दिखाई देते हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर जीव जंतु ही ना बचेगे तो हमारा अस्तित्व भी ख़तरे में पड़ जाएगा। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने कहा कि हजारों पौधे हर साल लगाए जाते हैं लेकिन उनमे से कितने आगे बढते हैं इस दिशा मे हमे काम करना चाहिए। हमे ́सुनिश्चित करना होगा कि सभी पौधे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे सक्रमित लोगो को ऑक्सीजन की कमी के साथ जूझना पड़ा। इसका मुय कारण पेड़ की कटाई हैं। अगर पेड ही ना रहे तो हमारा सास लेना दुश्वार हो जाएगा। उन्होने बच्चो से अपील की कि वह चाहे एक पौधा लगाएं लेकिन उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह जरूर करें ताकि वह बढ बढकर लोगों को छाव के साथ साथ ऑक्सीजन भी प्रदान कर सकें। लेक्चरर पूनम विरदी ने कहा कि पर्यावरण की संभाल के लिए हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। हमें उतना ही खाना लेना चाहिए जितनी हमे जरूरत हो। क्योकि अधिक खाना लेकर जब हम बेस्ट करते है तो इसका मतलब यह हैं कि हम धरती पर अनावश्यक दबाव डालने का प्रयास कर रहे हैं। आज शब्दों का प्रयोग करके ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने का प्रयास किया जा रहा हैं। लेकिन इसके चलते हमारे शरीर में भी १ादो के साइड इफेक्ट नजर आने लगे हैं।

    लेक्चरर लवजिंदर सिंह ने बच्चों को पेड़ पौधों की सभाल के लिए आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। अकुर शर्मा तथा अवतार सिंह ने बच्चों को कहा कि वह अपने जन्मदिन अथवा परिवारिक खुशियों के मौके पर एक दूसरे को मिठाई देने के स्थान पर पौधे भेट करे। इससे एक तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा दूसरा हम जल्द ही अपने इलाके को हरा भरा कर सकेंगे। वेबीनार मे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पथीयाल के साइंस ग्रुप के बच्चों ने भी भाग लिया।

     

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here