मानवता है धर्म हमारा हम केवल इंसान है को कर रहा निरंकारी मिशन सार्थक :

    0
    132

    न्यूज़ डेस्क, जनगाथा टाइम्स : (सिमरन)

    कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते लगे कफर्यू व लाकडाऊन के चलते सारी गतिविधियों को लगभग 2 माह से ऊपर से विराम लगा हुआ है। ऐसे में कई समाजिक व धार्मिक संस्थाएं समाजिक सेवाओं के लिए आगे आई है। ऐसी ही एक अध्यात्मिक संस्था निरंकारी मिशन आगे आकर दिन रात जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है, जिनकी सेवाएं मानवता है धर्म हमारा हम केवल इंसान है को पूरी तरह से सार्थक कर रही है। यह मिशन निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की पी.पी.ई. किटें भेंट कर रहा है। इसके साथ साथ विभिन्न अस्पतालों में रक्त की कमी ना आए इसके लिए अस्तपाल की मांग पर रक्तदान करके रक्त की कमी को दूर करने में अपना योगदान दे रहा है। इसके साथ साथ निरंकारी मिशन कोरोना रिलीफ फंड के लिए कोरोड़ों रुपए की राशि के चैक दे चुका है। नि

    रंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने संदेश में अपने श्रद्धालुओं को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करने के साथ साथ अपने घरों में ही बैठकर सिमरन करने व आपस में बैठ कर इस प्रभु की महिमा का गुणगान करने का संदेश दिया। वैसे भी यह निरंकारी मिशन हमेशा ही अध्यात्मिकता के साथ साथ समाजिक सेवाओं के लिए तैयार रहते है। समय समय पर अपने सतगुरु का आर्शीवाद व आदेश पाकर सफाई अभियान, पौधारोपण, कुदरती आपदा में लोगों की सहायता करने के साथ साथ रक्तदान करते ही रहते है। इसकी सराहना कई बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तथा विभिन्न मंत्रीयों द्वारा की जा चुकी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here