भाजपा ही जनहितैषी पार्टी- तीक्ष्ण सूद

    0
    132

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    जिला भाजपा होशियारपुर ने पार्टी की मजबूती के लिए संगठनात्मक बैठकों का क्रम शुरू किया हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आज दो हिस्सों में जिला पदाधिकारियों की बैठकों का आयोजन जिला भाजपा कार्यलय में किया गया।जिसमें प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य व पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की तरह काम करते हैं।कार्यकर्ता ही पार्टी की जान और शान हैं। आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी इतने बड़े मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी हैं। जिसका सदस्य बनना ही अपने आप में गौरव हैं। सूद ने कहा कि उपाध्यक्ष व सचिव स्तर जिला पदाधिकारी मण्डल प्रभारी के नाते मण्डलों को सुदृढ करने के लिए काम में लगाए जा रहे हैं। जिससे संगठन को मज़बूती मिलेगी।

    जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को काम में लगाने के लिए कोविड नियमों का पालन करते हुए छोटी-छोटी बैठकों का सिलसिला शुरू किया गया हैं। भाजपा के 14 मण्डलों के शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को लागू करवा कर नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का क्रम जारी हैं। जिसमें पार्टी को भरपूर सहयोग मिल रहा हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, कुलवंत कौर, राकेश सूद, नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, भारत भूषण वर्मा, एडवोकेट डीएस बागी, यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here