भाजपा पश्चिमी मंडल ने पौधे लगाकर मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    0
    171

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रविंदर)

    पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के कार्यलय से जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि भाजपा पश्चिमी मंडल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस। आज डॉ हेडगेवार पार्क, कमालपुर मोहल्ला, कच्चे क्वार्टर वार्ड नंबर 43 में पूर्व पार्षद तथा भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के जिला प्रभारी सुरेश भाटिया की अगुवाई में पौधारोपण करके मनाया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सुरेश भाटिया ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए बना राजनितिक दल नहीं हैं, परंतु भाजपा मुख्य तौर पर समाज-सेवा देशभक्ति तथा मानवता की भलाई के लिए सभी कार्यों में अग्रणीय रहने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। इसलिए पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे लगाकर मनाया जा रहा हैं। भाटिया ने पश्चिमी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह आगामी बरसात के दिनों में अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाए।

    इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पृथ्वी पर से पेड़-पौधे कटने के कारण आज लोग बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी बहुत सी मौते हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक बड़े दैत्य की तरह पृथ्वी के ऊपर मौजूदा जीवन को निगलने जा रहा हैं। अगर अब भी ना जागे तो हमें कोई बचा नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने के लिए केबल पेड़-पौधे लगाना ही उसका एक मात्र समाधान हैं। इसलिए सभी लोग अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।

    इस मौक पर डॉ. बिन्दुसार शुक्ला, डॉ. राजीव कोहली, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी गैंद, अश्वनी शर्मा, सोशल मिडिया प्रभारी यशपाल शर्मा, नीरू ग्रोवर, सुरिंदर कुमारी, सतीश सरीन, रिक्की कटारिया, राजेश राजू, विनोद मल्होत्रा, राकेश बेसिन, ओमप्रकाश शर्मा, नवनीत भाटिया, नरेश बिट्टू, मदन लाल, गुरदेव सिंह, पाल सिंह, मिंटू ठाकुर, मिंटू सेतिया, मनु कटारिया, अमन कुमार, राज कुमार कटारिया, राकेश ग्रोवर, अजमेहर सिंह अज्जू आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here