भक्तजनों ने श्रद्धा पूर्वक मनाया योगेश्वर प्रभु राम लाल जी महाराज का जन्म दिवस :

    0
    199
    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)
    होशियारपुर : योग साधन आश्रम मॉडल टाउन होशियारपुर के तत्वाधान में आज देश-विदेश में बैठे भक्तजनों ने योगेश्वर प्रभु राम लाल जी महाराज का जन्म दिवस रामनवमी के तौर पर श्रद्धा पूर्वक मनाया | प्रदेश में सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाए जाने के कारण तथा देश में लाक डाउन होने के कारण भक्तों ने अपने-अपने स्थानों पर ही चार दिवसीय समागम आयोजित किया | आज रामनवमी के दिन योग साधन आश्रम के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा जी ने योग महा दिव्या रामायण के अखंड पाठ के भोग के उपरांत भक्तों के नाम संदेश देते हुए कहा कि आज से 132 वर्ष पूर्व प्रभु रामलाल जी ने अमृतसर नगर में योग के पुनरुद्धार हेतु अवतार लिया था | उन्होंने ऋषि-मुनियों की लुप्त हो रही विद्या को पुनः स्थापित किया था तथा लोगों को बताया था कि जहां चिकित्सा विज्ञान काम नहीं करता वहां पर योग के साधन जीवन दान देते हैं|
    उन्होंने कहा कि केवल देखकर योग के साधन करने से नुकसान भी हो सकता है | इसलिए इसे किसी योग्य गुरु से सीख कर ही अपने जीवन में धारणा चाहिए | उन्होंने कहा कि ऋषि मुनि योग के बल पर ही लंबी लंबी आयु व्यतीत करते थे | उन्होंने कहा कि योग की विद्या का आज पूरे संसार में प्रचार हो रहा है | यह प्रभु रामलाल जी की कृपा है | वह चाहते हैं कि इस संसार में कोई भी व्यक्ति शारीरिक अथवा मानसिक तौर पर परेशान ना रहे तथा वह अपने आध्यात्मिक उन्नति के लिए काम करता रहे | इस उपरांत उन्होंने परिवारिक सदस्यों के साथ हवन यज्ञ  भी किया |

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here