प्रवासी मजदूरों के अपने राज्य वापस जाने से पंजाब का उद्योग प्रभावित होगा: कमल चौधरी

    0
    150

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स : (सिमरन)

    होशियारपुर : डिफेंस कमेटी के पूर्व चेयरमैन स्क्वाडर्न लीडर कमल चौधरी ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों के अपने राज्य वापस जाने से पंजाब का उद्योग प्रभावित होगा | उन्होंने कहा कि इन प्रवासी मजदूरों ने प्रदेश की तरक्की में बहुत योगदान डाला है| बड़े बड़े उद्योगों में काम करने से लेकर छोटे उद्योगों में भी इनकी अहम भूमिका रही है | इतना ही नहीं हमारे घरेलू जरूरतों के कामों में भी यह लोग बहुत सहयोग देते थे | जहां तक की राजमिस्त्री के काम से लेकर निर्माण के अन्य कार्य तथा दैनिक जरूरतों की पूर्ति करने में भी इनकी स्पष्ट भूमिका दिखाई देती थी | लेकिन कोरोना वायरस के चलते राज्य में लगे कर्फ्यू तथा लॉकडाउन के चलते कई औद्योगिक इकाइयां बंद हो गई | जिसके कारण इन लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया | चाहे प्रशासनिक अधिकारियों ने तथा समाजसेवी संगठनों ने इनकी मदद करने का भरपूर प्रयास किया | लेकिन कहीं ना कहीं कुछ कमी जरूर रह गई होगी | जिसके चलते इन लोगों ने अपने अपने राज्य को वापस जाने का मन बनाया | उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों प्रवासी मजदूर अपने घरों का रुख कर चुके हैं | अब वह कब पंजाब में वापस आएंगे इस बारे में क्यास ही लगाए जा सकते हैं |

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ किसानों को भी इनकी कमी महसूस होगी | क्योंकि अभी धान की फसल बोई जानी है | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को हालात ठीक होते ही इन लोगों को फिर से पंजाब में लाने के लिए कोई पुख्ता योजना बनानी होगी ताकि यहां का उद्योग व कृषक वर्ग तथा आम लोग इनकी सेवाएं ले सके | जिस तरह से इनके अपने राज्य जाने के लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाई गई उसी प्रकार से कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने पर इन्हें वापस लाने के लिए भी विशेष ट्रेनें चलानी चाहिए ताकि प्रदेश के उद्योग पुणे पटरी पर आ सके|

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here