पंजाब सरकार ने ब्राह्मण भलाई बोर्ड के गठन के नाम पर ब्राह्मणों के साथ किया छल- आशुतोष शर्मा

    0
    145

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    श्री भगवान परशुराम सेना एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक ब्राह्मण भलाई बोर्ड के गठन के उपरान्त पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते पंजाब कें ब्राह्मणों में चल रही रोष की लहर के संदर्भ में एक मीटिंग प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जि़ला प्रभारी योगेश चौबे ने कहा कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड के गठन के नाम पर पंजाब में बसे 50 लाख ब्राह्मणों के साथ छल किया गया। 2022 के चुनावों के मद्दे नज़र कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा ब्राह्मणों का विरोधाभास को कम करने एवं वोट हासिल करने के लिए ब्राह्मण भलाई बोर्ड के गठन की बात रखी गई। न तो आज तक ब्राह्मण भलाई बोर्ड के मैंबरों का गठन किया गया और न ही पंजाब सरकार द्वारा ब्राह्मणों के लिए कोई विशेष पैकेज का ऐलान किया गया जो कहीं न कहीं कैप्टन साहिब की मन्शा को स्पष्ट तौर पर पंजाब के ब्राह्मणों के समक्ष पेश करता हैं।

    उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आज पंजाब में ब्राह्मणों की हालत दयनीय हैं और सरकार द्वारा विरोधाभास के चलते ब्राह्मणों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा हैं जहां एक विशेष समुदाय का वोट बैंक नामात्र होने के बावजूद भी उस समुदाय को खुश करने के लिए पंजाब में उनके नाम पर जि़ला घोषित किया जाता हैं और 500 करोड़ का पैकेज घोषित कर पंजाब में बसे 47 प्रतिशत हिन्दूओं को हाशिये पर रखने की कवायत देखने को मिल रही हैं।

    शर्मा ने कहा कि परशुराम सेना पंजाब सरकार से मांग करती हैं कि पंजाब में बसे 50 लाख ब्राह्मणों को ब्राह्मण भलाई बोर्ड की टीम का गठन कर 500 करोड़ का पैकेज घोषित किया जाये। पंजाब के ब्राह्मणों के आस्था के केन्द्र भगवान परशुराम के तपोस्थल खाटी के लिए 100 करोड़ का विशेष पैकेज की घोषणा भी की जाये। साथ ही साथ ब्राह्मण भलाई बोर्ड के माध्यम से पंजाब में बसे ब्राह्मणों की जनगणना करवाई जाये और मूलभूत सुविधाओं से वंचित ब्राह्मण परिवारों को ब्राह्मण भलाई बोर्ड के माध्यम से रोज़गार, शिक्षा, वित्तीय सहायता, बिजली के बिल में छूट प्रदान की जाये एवं स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य भी ब्राह्मण भलाई बोर्ड के माध्यम से किया जाये और पंजाब में ब्राह्मणों को सुरक्षित रखने के लिए ब्राह्मण एक्ट को लागू किया जाये। जल्द ही सभा एवं सेना द्वारा पूरे पंजाब के इकाईयों के माध्यम से मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुम्भकरण की नींद से जगाने के लिए पंजाब के विभिन्न जि़लों से ब्राह्मणों की मांगों सबंधी मांग पत्र सौंपे जायेंगे जिसकी शुरूआत होशियारपुर के कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जी को कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम मांग पत्र सौंप कर की जायेगी।

    इस अवसर पर सचिव रोहित रावल, सलाहकार राजीव शर्मा, चीफ पैटर्न अजय ऐरी, प्रियवत्त शर्मा, अर्जुन पंडित, अभिषेक ऐरी, वरूण पंडित, पवन मेहत्ता, विषरूत शर्मा, राजन शर्मा, विवेक शर्मा, राजेंदर रत्न, सन्नी शर्मा, आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here