कैप्टन अमरिंदर ने नहीं किया अभी तक कोई भी विकास कार्य : जंगी लाल महाजन

    0
    154

    मुकेरियां, जनगाथा टाइम्स: (रविंदर)

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने अभी तक के कार्यकाल दौरान एक भी ऐसा कार्य नहीं किया हैं, जिससे पंजाब के लोगों को कोई लाभ मिल सकें। जबकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोक भलाई की विभिन योजनाएं शुरू कर देश के लोगों को लाभ पहुंचाया हैं। यह शब्द भाजपा मुकेरियां विधनसभा क्षेत्र के प्रभारी जंगी लाल महाजन ने गांव ईटिंया में सरपंच कैप्टन विपन के निवास स्थान पर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को लूटने का कार्य किया हैं।

    मुख्यमंत्री को तो अपनी कुर्सी की पड़ी हैं, राज्य के लोगों से कोई मतलब नहीं। महाजन ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी सोच हैं। जो लोग इस समय भाजपा के साथ खड़े हैं, वह राष्ट्रहित को सर्वउतम मानते हैं। जो लोग अपने स्वार्थ को देखते हुए या फिर किसी के झूठे वायदों में आ कर पार्टी छोड़ रहे हैं। वह लोग एक दिन आवश्य ही पछताएँगे। उन्होने कहा कि जो लोग किसी अन्य पार्टियो में किसी स्वार्थ वश गए हैं वह इक दिन अवश्य ही वापिस अपनी माँ पार्टी में आएँगे। कहा कि भाजपा एक पारिवारिक हैं जोकि राष्ट्रीय हित सोचने वाली पार्टी हैं। इसको सीचनें में डाक्टर श्यामा प्रशाद मुखर्जी, प.दीनदयाल उपाध्याय जैसे बहुत से राष्ट्र भगतों ने अपना बलिदान दिया हैं। अन्य ने तो अपना घर त्याग कर प्रचारक बन कर लोगों को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करने का जुम्मा उठाया हैं और हर समय समाज की सेवा करने में अग्रणीय होकर काम कर रहे हैं। अन्य पार्टियाँ तो सिर्फ़ अपने परिवार तक ही सीमित रह गयी हैं अब भाजपा ही एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर जानी जाती हैं।

    महाजन ने कहा कि आभी तक जितने भी फ़ैसले केंद्र सरकार ने लिए हैं, वह सभी देश हित में लिए हैं। बैठक में उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी अपना तथा अपने परिवार का ध्यान रखें और कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत आती हैं तो बताएं। भाजपा सभी के साथ खड़े हैं। इस समय पर ठाकुर सूरत सिंह बेगोवाल, अशोक राणा रैली, ठाकुर प्रेम सिंह, ठाकुर होशियार सिंह के इलावा गांव के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here