पंजाब सरकार कर रही हैं कर्मचारियों के साथ धोखा: नीति तलवाड़

    0
    135

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    पंजाब सरकार पंजाब के छठे वेतन आयोग की अवधि पिछले कई महीनों से बढ़ा रही हैं। यह अवधि जो कि 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हो रही थी, उस को अब 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया गया हैं। पंजाब सरकार कर्मचारियों के प्रति इतनी ज्यादा कठोर हो चुकी हैं कि ऐसा लग रहा हैं कि जैसे पंजाब सरकार अपने कर्माचारियों को बिना कोई आर्थिक लाभ दिए, सिर्फ आश्वासन दे कर ही अपना काम चलाना चाहती हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने आज अपने कार्यालय में प्रैस के नाम जारी एक व्यक्तवय में कहे।

    नीति तलवाड़ ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनावों के दौरान पंजाब के कर्मचारियों से वादा किया था कि पंजाब में उन की सरकार बनते ही छठे वित्त आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया जाएगा, लेकिन अब जब कि पंजाब सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष चल रहा हैं, अब भी पंजाब सरकार कर्मचारियों को लगातार धोखा दे रही हैं। उन्होने कहा कि पिछले कई वर्षों से पंजाब सरकार के कर्मचारियों को सरकार दवारा मंहगाई भत्ता नही दिया गया। यही बस नहीं पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों से ही 200 रूपया प्रति महीना डिवैलपमैंट टैक्स के नाम पर वसूल कर रही हैं। यह सरकार भारत की पहली ऐसी सरकार हैं, जो अपने कर्मचारियों से जजिया टैक्स वसूल कर रही हैं।नीति तलवाड़ ने बताया कि जिस प्रकार पंजाब सरकार कर्मचारियों के प्रति र्दुभावना से कार्य कर रही हैं, इस से कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। उन्होंने कहा कि पिछले समय से पंजाब में मंहगाई काफी बढ़ी हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के वेतन को कई वर्षों से फ्रीका कर दिया हैं। कर्मचारी भी अब यह सोचने लगे हैं कि कैप्टन सरकार उन्हे गुमराह कर रही हैं।

    नीति तलवाड़ ने बताया कि कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार ने अपने नए भर्ती होने वाले कर्मचारियों का वेतन वर्ष 2011 में बढ़ाए गए वेतन से काफी कम कर दिया हैं। अब पंजाब में एक ही पद पर तैनात कर्मचारियों को अलग अलग वेतन दिया जा रहा हैं, जो कि कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में आगामी विधान सभा चुनावों के उपरांत भाजपा सरकार बनती हैं, तो कर्मचारियों को उन के सभी रोके गए आर्थिक लाभ फिर से बहाल किए जाएंगे तथा उन के मंहगाई भत्ते का बकाया भी उन को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर सभी कर्मचारी,जो समान पद पर तैनात हैं, उनके वेतन समान किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा, पंजाब सरकार दवारा पंजाब के कर्मचारियों के साथ किए जा रहे इस अन्याय के विरूध्द पूरी मजबूती के साथ खड़ी हैं। कर्मचारियों को उन का हक दिलाने के लिए भाजपा पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here