दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र पर गहरा घाव था आपात काल : विजय सांपला

    0
    156

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया आघात, ताउम्र कांग्रेस के गिरेबान पर काले धब्बे के समान रहेगा। उपरोक्त शब्द पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज आपात काल दिवस को काले दिवस के तौर पर मनाने के अवसर पर कहे। सांपला ने कहा कि उस समय की प्रधानमंत्री स्वर्गीय मति इंदिरा गांधी ने अपनी महत्तवाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र का कत्ल कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज भी इसी परंपरा का निर्वाह कांग्रेस दवारा किया जा रहा हैं।

    सांपला ने कहा कि पहले सत्ता में होने के कारण कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर भारतीय परम्पाओं का गला घोटा और अब सत्ता की लालसा के कार ण देश को बाहरी सीमाओं व आंतरिक तौर पर कमजोर करने में लगी हैं। सांपला ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियां लोकतंत्र की परिभाषा एवं उस की मर्यादा को बचा सकें, इस के लिए उन्हे कांग्रेस द्वारा रची जा रही देश विरोधी साज़िशों की जानकारी होना बहुत जरूरी हैं और यह काम भारत गौरव संस्था बाखुबी करेगी।

    इस अवसर पर ञ्जरूाान बंसल, यूथ डिवेलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड,कमलजीत सेतिया, दिलबाग सिंह बागी, मनोज शर्मा, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अश्विनी ओहरी, डा ̧ पंकज, भारत भूषण वर्मा, रोहित सूद हनी, दीना नाथ भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here