चीन और ताइवान के बीच टेंशन बढ़ी, ड्रैगन ने दागी 11 डोंगफेंग मिसाइलें, 5 जापान में जाकर गिरीं

0
277

इंटरनेशनल : अमरिकी हाऊस ऑफ रिप्रेजैंटेटिव की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर चीन बौखलाया हुआ है। यही कारण है कि चीन ने 26 साल बाद दोबारा ताइवान की सीमा के अंदर DF-17 मिसाइलों की बारिश की है। वहीं, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज हमारे देश के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में चीनी सेना ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

इसके साथ ही चीन ने ताइवान के पास 100 से अधिक लड़ाकू विमान उड़ाए। इसी बीच जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने दावा किया है कि पांच बलिस्टिक मिसाइल (ballistic missile) उनके एक्सक्लूजिव इकनॉमिक जोन में गिरी हैं। किशी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है और जापाना रणनीतिक रूप से इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है क्योंकि सवाल राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here