कैप्टन सरकार का बोरीया -बिस्तरा होगा गोल- रमन पब्बी

    0
    128

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रविंदर)

    जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र की एक बैठक जिला कार्यलय में आयोजित की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा व सल्ल अध्यक्ष भी उपस्थित हुए। इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व की और से होशियारपुर विधान सभा के नियुक्त किये प्रभारी रमन पब्बी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद व जिला महामंत्री मीनू सेठी भी मौजूद थी। बैठक की शुरुयात में निपुण शर्मा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया तथा उनका परिचय कार्यकर्ताओं से करवाया। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। जिन के दम पर पार्टी अपना काम करती हैं व चुनाव लड़ती हैं। इस संगठनात्मक ढांचे में दलगत राजनीती से ऊपर उठ कर सभी वर्गों को काम करने का अवसर दिया जाता हैं।पब्बी ने कहा कि प्रदेश की कैप्टन सरकार सत्ता के नशे में पंजाब की जनता पर अत्तयचार कर रही हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई मंत्रीयों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग रहे हैं। जिससे जनता का ध्यान भटकाने के लिए आपसी लड़ाई का दिखावा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इन के काले कारनामों को जनता के बीच ले कर जाएगी और बहुत जल्द ही कैप्टन सरकार का बोरिया-बिस्तर गोल होने वाला हैं। पब्बी ने मंडल अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों को बूथ स्तर तक नये कार्यकर्ता जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बिठा कर काम करने को कहा।

    इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी हैं जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रिय स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता विकास चाहती हैं, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार किसानों के भेस में अपने गुंडों से हुड़दंग मचा कर पंजाब की अमन शांति को भंग कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसी गुंडागर्दी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगी और पंजाब व पंजाबियत के लिए सदैव प्रत्यनशील रहेगी। इस मौके पर सुरेश भाटिया, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, बिंदु सूद, एडवोकेट डी.एस. बागी, जिंदु सैनी, संजू अरोड़ा, अनिल जैन, शम्मी वालिया,चिंटू हंस, कर्मबीर बाली, बलबीर विरदी, शरद सूद, सोनू पंडित,अश्वनी छोटा, करण कपूर, अश्वनी विग, डॉ. राजीव कोहली आदि भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here