मछलियों को आटा डालने आया युवक नहर में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

0
269

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में मंगलवार देर शाम हमीदा हेड के पास मछलियों को आटा डालने आया नहर में डूब गया। जिसके बाद पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान पुराना हमीदा निवासी विनय के रूप में हुई है।

चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि हमीदा निवासी विपिन हर रोज नहर में मछलियों को आटा डालने आता है। मंगलवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर मछलियों का आटा डालने आया था। इसके बाद वह नहर में आटा डालने लगा। महिला ने बताया कि जब युवक नहर किनारे खड़ा होकर मछलियों को आटा डाल रहा था तो वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इसके बाद देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए। जिसके बाद गोताखोर राजीव ने अपने साथियों के साथ उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here