करनाल : करनाल जिले के गांव कलवेहड़ी के पास एक बड़ा हादसा हो गया जहां नहर में नहाते समय बच्चा डूब गया। फिलहाल अभी बच्चे की पहचान नहीं हुई है। बच्चे को खोजने के लिए गोताखोर को बुलाया गया ताकि बच्चे के शव को बाहर निकाला जा सके।
बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय बच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था, लेकिन नहाते समय वह नहर में डूब गया। आसपास के मौजूद कई लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए।
वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा घर नहीं लौटा है, उनके पास किसी ने सूचना दी कि आपका बेटा नहर में डूब गया है। सूचना मिलते ही वह नहर परआया हूं। उन्होंने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और उनका बड़ा बेटा आदित्य भी उनके साथ ही रहता है। अभी उन्हें अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि वह सूचना मिलते ही तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे है।