शिक्षा जगत एवं समाज सेवी कार्यों में बहुमूल्य सहयोग के लिए अध्यापिका रेनू अरोड़ा का सम्मान

0
266

होशियारपुर : शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापिका रेनू अरोड़ा द्वारा शिक्षा जगत के साथ-साथ समाज सेवी कार्यों में दिए जा रहे बहुमूल्य योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीनंद अन्नपूर्णा मंदिर कमेटी, लायसं क्लब विश्वास, रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल एवं भारत विकास परिषद की तरफ से पहुंचने प्रतिनिधियों ने श्रीमती अरोड़ा को सम्मानित किया। इस अवसर पर लायन विजय अरोड़ा, तरसेम मोदगिल, राजेन्द्र मोदगिल, एचके नकड़ा, अमित नागपाल आदि ने कहा कि श्रीमती अरोड़ा जहां शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं निभा रही हैं वहीं समाज सेवी कार्यों में इनके द्वारा बहुमूल्य योगदान डालकर अलग-अलग संस्थाओं को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां शिक्षा के माध्यम से देश एवं समाज को अच्छे नागरिक देकर श्रीमती अरोड़ा पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रही हैं वहीं मानव सेवा भी इनके जीवन का उद्देश्य है। इनकी कड़ी मेहनत के चलते ही गत दिवस इनके सरकारी मिडल स्कूल छावनी कलां को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार भी मिला था। जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। श्रीमती अरोड़ा द्वारा निजी तौर पर कई बच्चों को अडॉप्ट किया गया है और समय-समय पर उनकी पढ़ाई एवं सटेशनरी का खर्च इनके द्वारा दिया जाता है, जोकि प्रेरणादायक है। संस्था प्रतिनिधियों ने श्रीमती अरोड़ा के पति प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा को भी इसके लिए बधाई दी और कहा कि उनकी प्रेरणा से जहां कई संस्थाएं समाज सेवी कार्यों के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही उनके आदर्श उनके परिवार के संस्कारों में भी साफ दिखाई देते हैं। जिसके चलते इनका सारा परिवार ही सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहता है तथा समाज को ऐसे परिवारों की बहुत जरुरत है। इस अवसर पर श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि एक अध्यापिका के तौर पर बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना उनका कर्तव्य है वहीं जरुरतमंद लोगों की सेवा करना वह अपना धर्म समझती हैं। जिसके लिए वह सामर्था अनुसार सदैव सहयोग देती रहती हैं। उन्होंने सम्मान देने के लिए संस्था पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
फोटो:- अध्यापिका रेनू अरोड़ा को सम्मानित करते विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, साथ हैं उनके पति संजीव अरोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here