फरीदकोट/मानसा: किसानों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी है। किसानों ने सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा खोल दिया है। पंजाब में 5 जगहों पर किसानों ने धरना लगाया हुआ है। किसान ने पूरी रात धरना लगाया हुआ था। किसानों ने सरकार ने मांग की है जब तक उन्हें लिखित रूप में मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक धरने से नहीं उठेंगे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लोगों का कहना है कि अगर किसानों ने धरना लगाना है तो सी.एम. मान के घर के आगे लगाएं, मंत्रियों की रिहायश के आगे लगाया जहां आम जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है।