कार्तिक पोपली का पोस्टमार्टम PGI में हुआ, हो सकते हैं बड़े खुलासे

0
288

चंडीगढ़: आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे कार्तिक (26) का आज पोस्टमार्टम चंडीगढ़ पी.जी.आई. में किया गया। इस दौरान कार्तिक की मां, अन्य रिश्तेदार व दोस्त पी.जी.आई. मोर्चरीके बाहर शव लेने के लिए मौजूद रहे। इस पोस्टमार्टम से यह साबित हो जाएगा कि यह हत्या थी या सुसाइट। जानकारी के अनुसार परिवार वालों ने कार्तिक का पोस्टमार्टम पी.जी.आई. में करवाने के लिए कहा था। यह भी जानकारी मिली है कि पोस्टमार्टम दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल रहे। पी.जी.आई. में आज सुबह 11 बजे से ही तैयारियां शुरु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को चंडीगढ़ के सैक्टर 25 में लाया जा रहा है। कार्तिक परिवार सेक्टर 25 पहुंच गया है।

बता दें गत शनिवार दोपहर को विजिलेंस की टीम की उनके घर में रेड दौर कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई थी। कार्तिक के परिवार का आरोप था कि उसके बेटे कार्तिक को मारा गया है जबिक विजिलेंस टीम का कहना है कि उनके वहां से जाने के बाद उसकी मौत हुई है और उसने सुसाइड किया है। परिवार वालों द्वारा हत्या का शक जताने के बाद डी.सी.ने ए.डी.सी. की ड्यूटी लगाई थी। यह भी बता दें कार्तिक का पोस्टमार्ट गत दिन रविवार को होना था। लेकिन परिवार अच्छी हालत में नहीं था। इसिलए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here