तरनतारन के गुरजंट की पिटाई से हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

0
353

अमृतसर : थाना चाटीविड के अधीन पड़ते गांव चब्बा के पास एक नवंबर को मिले गुरजंट सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद की है। सब इंस्पेक्टर मनमीतपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। आरोपितों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

तरनतारन के जिला मुगलचक गांव निवासी मनप्रीत कौर ने चाटीविड थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति गुरजंट सिंह मानसिक रूप से परेशान था। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा था। 31 अक्टूबर की रात वह किसी काम से घर से बाहर गया और लौट कर नहीं आया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की और इस बाबत संबंधित थाने की पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। एक नवंबर को उन्हें चाटीविड थाने की पुलिस से सूचना मिली थी कि गुरजंट सिंह की लाश चब्बा गांव के पास पड़ी हुई है। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर देखा कि शव पर चोटों के निशान थे। परिवार के सदस्यों ने गुरजंट सिंह के कपड़ों से की थी शिनाख्त। परिवार के सदस्यों ने तब पुलिस को बताया था कि अज्ञात आरोपितों ने मारपीट कर गुरजंट सिंह की हत्या कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here