होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रुपिंदर)
हर्षविंदर सिंह पठानिया द्वारा लिखित पुस्तक शिव स्वरूप-शिव रहस्य का विमोचन भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विद्या मंदिर सी.सै. स्कूल शिमला पहाडमे किया। इस अवसर पर मानवता मंदिर के अध्यक्ष पं. ब्रह्मशंकर जिंपा भी उपस्थित हुए। इस मौके पर खन्ना ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तुत पुस्तक सनातन शिव के साक्षातकार का भाव प्रकट करने की दिशा मे एक सफल प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि लेखक ने अपनी पूर्व प्रकाशित पुस्तकों की भांति इस पुस्तक में भी भारतीय संस्कृति में वर्णित देवी- देवताओं के स्वरूपों का ठोस वैञ्जरूाानिक व प्रतीकात्मक आधार पर वर्णन किया हैं। उन्होंने कहा कि सुगम भाषा मे लिखी गई इस पुस्तक से जनसाधारण अवश्य ही लाभान्वित होगा। इसके लिए लेखक बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि समय की मांग हैं कि हमारे वेद उपनिषदों व पुराणों को आधुनिक परिदृष्य में वैञ्जरूाानिक व तार्किक आधार पर परिभाषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी धर्म मानवता की सेवा करने की शिक्षा देते हैं।
इस मौके पर प्रो. कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि प्रस्तुत पुस्तक में प्रभु शिव के स्वरूप का वर्णन जिस श्रद्घा एवं भक्ति भाव से किया गया हैं, वह निश्चय ही वंदनीय हैं। सर्वधर्म सद्भावना कमेटी के संयोजक अनुराग सूद ने इस अवसर पर सभी अतिथियों व उपस्थिति का स्वागत किया और कहा कि शिव संकल्पम अस्तु अर्थात समस्त मानवता का कल्याण हो की भावना पर चलते हुए ही विश्व का कल्याण हो सकता हैं।
इस अवसर पर क्रि श्चियन नैश्नल फ्रं ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लारेंस चौधरी, अहमदिया मुसलिम जमात से मौलवी शेख मन्नान, गुरद्वारा सिंह सभा के सचिव मा. उजागर सिंह लाविया, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. रमन घई, भृगु शास्त्री, पं. सुरेश तिवारी, किड्स पब्लिक स्कूल होशियारपु की प्रिं. आरती सूद मेहता, निर्मल सिंह बुलीना, पूर्व डी.एफ.एस.ओ. इंदरमोहन शर्मा, सी.ए. दीपक मित्तल, समाज सेवक जतिंदर सूद व प्रिं. शोभा रानी कंवर, मनमोहन शर्मा आदि भी उपस्थि थे।