हिमाचल में एक बार फिर फहराएगा भाजपा का ध्वज : राजेश बाघा, अनिल सच्चर

    0
    123

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्य राजेश बाघा, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, ट्रांस्पोर्ट सैल के कन्वीनर अजय जोशी, स्पोर्टस सैल के कन्वीनर डा. रमन घई, एडवोकेट डी.एस. बागी तथा नेता ञ्जरूाान बांसल ने राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने पर उनको समानित करते हुए हाई कमान का धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि खन्ना के हिमाचल भाजपा प्रभारी बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि खन्ना द्वारा पार्टी की सेवा करने का अंदाज बेहतरीन हैं जिसके चलते हिमाचल में पार्टी के लिए नए आयाम कायम होंगे। नेताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निसंदेह खन्ना की मेहनत और शीर्ष भाजपा के योग्य मार्गदर्शन में हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा का ध्वज फहराएगा।इस मौके पर खन्ना ने प्रदेश भाजपा नेताओ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिमेदारी सौंपी हैं उन्हें वह पूरी मेहनत से निभाएंगे। खन्ना ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

    खन्ना ने कहा कि हिमाचल में कभी सरकार दोबाहा नहीं आई। उन्होंने कहा कि हिमाचल मे ́ पुन: भाजपा की सरकार आए यह उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर भाजपा नेता एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, अश्विनी ओहरी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here