सेंट सोल्जर ने अपाहिज आश्रम के बुजुर्गों को बांटे गर्म कपड़े

    0
    125

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अपनी ‘वी केयर, वी शेयर’ सामाजिक अभियान के तहत विकलांग आश्रम में रह रहे बजुर्गों को गर्म कपड़े बाँटे गए। इस अवसर पर वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह और सभी स्टाफ मेंबरों ने विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिनका स्वागत आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर द्वारा किया गया।

    वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने बुजुर्गों को गर्म कपडे, मास्क और फ्रूट बाँटते हुए कहा कि यह लोग हमारे ही परिवारों का एक हिस्सा हैं। हम सभी को इन लोगों की जरूरतों को पूरा करना के साथ-साथ बड़ों की आशा के अनुरूप देखभाल करनी चाहिए। चोपड़ा ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के प्रति सनेह और प्यार प्रगट करते हुए सभी को आगे आकर विकलांग लोगों की मदद करने ओर उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपाहज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने सेंट सोल्जर ग्रुप का धन्यवाद किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here