सेंट सोल्जर के छात्रों ने जयंती पर ‘लोह पुरुष’ को किया याद

    0
    161

    माहिलपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर के छात्रों द्वारा जयंती पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अलग-अलग पेंटिंग बनाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने अपने संदेश में छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्ल्भ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता हैं। वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश के लिए कई योगदान दिए।

    सरदार पटेल द्वारा किया गया 562 रियासतों का एकीकरण विश्व इतिहास का एक आश्चर्य था क्योंकि भारत की यह रक्तहीन क्रांति थी। इसी एकीकरण के लिए उन्हें ‘लोह पुरुष’ की उपाधि मिली थी। अब हमारा देश आजाद हैं पर इसका मतलब यह नही हैं की हमारे देश पर कोई बुरी नजर नही डाल सकता हैं। हम सभी को अपने देश अंदर उन आसामाजिक तत्वों से खुद को बचा के रखना हैं जो हमे आपस में बाटने को कोशिश करते है और साथ में देश के बाहरी दुश्मनों से भी चौक्कना रहना हैं तभी हमारा भारत भारत एक अखंड भारत बन सकेगा। इसी लिए लोगों खास कर नौजवानों में जागरूकता पैदा करने हेतु राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here